Breaking

Sunday 22 March 2020

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- संदिग्धों का 14 दिन का आइसोलेशन बेहद जरूरी, इससे 80% मरीज खुद ही ठीक हो जाएंगे; टेस्ट तभी कराएं, जब लक्षण दिखें

नई दिल्ली. देशभर मेंकोरोनावायरस तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय, विदेश मंत्रालय आईसीएमआर के अफसरों नेरविवार को सरकार की तैयारियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि,कोरोनासंक्रमण रोकने का सबसे अच्छा तरीका पॉजिटिव व्यक्ति को आइसोलेट करना है। हवा से संक्रमण नहीं हो रहा। यानी यह पॉजिटिव व्यक्ति के थूक से फैल रहा है। जो लोग बाहर से आए हैं, उन्हें आइसोलेट किया जाए। ऐसे लोग खुद से आइसोलेट हो जाएं। अगर लक्षण दिखे तभी टेस्ट कराएं। इसमें80% लोगों को हल्का सा बुखार होगा। वे जल्दी और अपने आप ठीक हो जाएंगे। केवल पांच 5% लोग हीअस्पताल में भर्ती होते हैं।तबउन्हें सपोर्टिव दवाएं दी जाती हैं।

एक हफ्ते में 60-70 हजार लोगों की जांच हो सकती है

भार्गव ने कहा कि,दुनिया के विकसित देशों में भी ज्यादा मौतें हो रही हैं। अगर हम बाहर से आएलोगों को 14-15 दिन के लिए क्वारैंटाइन कर दें। घर में अलग ही रखें। जब लक्षण दिखें, तभी टेस्ट कराएं। तो इसका काफी फायदा मिलेगा। भार्गव ने बताया कि देश में कोरोना जांच के लिए पर्याप्त सुविधाएं और लैब हैं। अभीफ्रांस एक हफ्ते में 10 हजार, जर्मनी 42 हजार, साउथ कोरिया 80 हजार लोगों की जांच कर रहा है। हमारे यहां भी सुविधाएं काफी बढ़ी हैं।हमारे पास 60-70 हजार टेस्ट हर हफ्ते टेस्ट करने की सुविधा है। निजी लैब में भी जांच शुरू करने के लिए आदेश दे दिए गए हैं। 60 निजी लैब ने इसके लिए अभी तक रिजस्ट्रेशन भी करा लिया है।

कोरोना के इलाज के लिए अलग अस्पताल होंगे

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि, सभी राज्यों के प्रमुख सचिव और स्वास्थ्य विभाग से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की गई है। इसमें उनसे कोरोना के इलाज के लिए अलग से अस्पताल खोलने के लिए कहा गया है। इन अस्पतालों में केवल कोरोनो संक्रमितों का इलाज होगा। एक सप्ताह के अंदर इसे शुरू कराने के लिए कहा गया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव।


from Dainik Bhaskar /national/news/health-ministry-said-14-day-isolation-of-suspects-is-very-important-80-of-patients-will-be-cured-by-this-themselves-do-the-test-only-when-symptoms-are-seen-127030452.html
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box