Breaking

Thursday 2 April 2020

पूरा देश स्वास्थ्य कर्मियों का स्वागत कर रहा और इंदौर में जांच करने गए डॉक्टरों पर पथराव, बैरिकेड तोड़े

शहर केटाटपट्टी बाखलमेंबुधवार कोरोना संक्रमितों की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम पर रहवासियों ने पथराव कर दिया। स्वास्थ्यकर्मी जान बचाकर भागे। उपद्रवियों ने बैरिकेड्स भी तोड़ दिए। पुलिस ने इनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज किया है।छत्रीपुरा टीआई के अनुसार घटना दोपहर सवा बजे टाटपट्टी बाखल की है। सिलावटपुरा में एक कोरोना पॉजिटिव की मौत के बाद यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार स्क्रीनिंग कर रही है। संदिग्धों की जांच की जा रही है। इसी दौरान यहां लोगों ने उपद्रव मचाते हुए पथराव कर दिया।

स्वास्थ्य विभाग की एक महिलाकर्मी ने पुलिस को बताया कि बुधवार कोएक पॉजिटिव के काॅन्टेक्ट की हिस्ट्री मिली थी। वे उसे देखने के लिए वहां गए थे। टीम ने जैसे ही उसके बारे में पूछना शुरू किया तो सामने से आए कुछ उपद्रवियों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। टीम कुछ समझ पाती इसके पहले ही चेहरे पर रुमाल बांधकर कई लोग आ गए और चिल्लाते हुए पत्थर मारने लगे। इससे बचने के लिए महिलाएं और पुरुष स्वास्थ्यकर्मी व डॉक्टर अपनी कारों की तरफ भागे। पता चला है कि उनके साथ एक तहसीलदार भी मौजूद थे। उपद्रवी पथराव करते हुए गली से मेनरोड की तरफ भागे। स्वास्थ्यकर्मी कार से सीधे थाने की तरफ भागे।

निगम कर्मचारी पर भी किया पथराव
निगम के एक कर्मचारी कुलदीप का कहना है कि रविदासपुरा में कोने पर पानी भरा था, इसलिए उनकी टीम वहां काम कर रही थी। तभी पत्थरबाजी हुई। उन पर भी हमला हुआ तो वे लोग भाग निकले।

वृद्धा को इलाज के लिए ले जा रहे थे
एसएसपी राजेश व्यास का कहना है कि टाटपट्टीबाखल में स्वास्थ विभाग की टीम आई थी। उनके साथ जवान भी मौजूद था। एक बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए ले जाना था। तभी कुछ लोगों ने विरोध किया। बैरिकेड्स तोड़े और पथराव भी किया गया है। इस पर पुलिस अलग से संज्ञान ले रही है।

क्वारेंटाइन से चेतावनी देने वाले परिवार के 3 लोग पॉजिटिव

परिवार के 3 सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।

क्वारेंटाइन करने के नाम पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों पर परेशान करने का आरोप लगाने वाले परिवार के 3 सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। मंगलवार रात आई रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई। इन लोगों ने मंगलवार को दिन में एक वीडियो जारी कर ये आरोप लगाए थे और कहा था कि उनके परिवार में सब तंदुरूस्त हैं और जरूरत पड़ने पर 100-100 डिप्स भी लगा सकते हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
टाटपट्टी बाखल में मेडिकल टीम पर भीड़ ने बरसाए पत्थर।
पीछे पड़ी भीड़ से जान बचाकर भागता मेडिकल स्टाफ।


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-in-india-stone-pelted-on-medical-team-in-indore-127093039.html

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box