Breaking

Thursday 2 April 2020

47 हजार 205 मौतें: अमेरिका में 2 लाख से ज्यादा संक्रमित हुए, एक दिन में 917 लोगों ने जान गंवाई

कोरोनावायरस से दुनियाभर में अब तक 47 हजार 205 लोगों की मौत हुईऔर 9 लाख 35 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। वहीं, 1 लाख 94 हजारलोग ठीक भी हुए हैं। अमेरिका में सबसे ज्यादा 2 लाख 15 हजार संक्रमित हैं। यहां एक दिन में 917 लोग मारे गए हैं। इसके साथ ही कुल मौतों का आंकड़ा 5हजार 109 हो गया है।

अमेरिका: व्योमिंग राज्य में एक भी मौत नहीं
अमेरिका के 50 राज्यों में केवल व्योमिंग ही ऐसा राज्य है, जहां एक भी मौत नहीं हुई है। यहां केवल 137 पॉजिटिव केस हैं। देश में न्यूयॉर्क सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां संक्रमितों की संख्या 83 हजार 712 हो गई है और लगभग 1941 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिकी स्वास्थ्य विशेषज्ञ डेबोराह ब्रिक्स ने कहा कि कोरोनोवायरस का एंटीबॉडी टेस्ट इस महीने के भीतर उपलब्ध हो सकता है। मैंने हर यूनिवर्सिटी और राज्य से एलिसा (एंजाइम-लिंक्ड इम्युनोसोर्बेंट एसे) को विकसित करने की अपील की है। एलिसा रक्त में एंटीबॉडी की जांच और माप करता है। ब्रिक्स ने कहा कि टेस्ट उन स्वास्थ्यकर्मियों की पहचान करने में मदद कर सकता है, जिन्हें कोरोनोवायरस हो और उन्हें इसकी जानकारी न हो। उधर, फ्लोरिडा में संक्रमितों की संख्या सात हजार से ज्यादा हो गई है। गवर्नर रॉन डेन्साटिज ने लोगों से घर में ही रहने की अपील की है।

यह तस्वीर न्यूयॉर्क की है। राज्य में न्यूयॉर्क सिटी में अब तक 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना के कारण कई घरेलू उड़ानें रद्द हो सकती हैं: ट्रम्प
कोरोना को लेकर व्हाइट हाउस की ब्रीफिंग में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि देश में कई घरेलू उड़ानों और ट्रेनों का रद्द किया जा सकता है। मैं देख रहा हूं कि कई उड़ानें कोरोना से प्रभावित शहरों के लिए जा रही है जो मुझे शुरू से ही पसंद नहीं है। हालांकि मैं सभी घरेलू उड़ानें रद्द करने के समर्थन में नहीं हूं, लेकिन जल्द ही कोई न कोई फैसला लिया जाएगा। जो शहर ज्यादा प्रभावित हैं, वहां यातायात पर पाबंदी लगाई जा सकती है।

  • अमेरिका के कनेक्टिक में छह हफ्ते की एक बच्ची की कोरोना से मौत हो गई। गवर्नर नेड लैमॉन्ट ने ट्वीट किया- पिछली रात बच्ची के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली। यह बेहद दुखद है। वहीं, पिछले हफ्ते इलिनॉय राज्य में भी एक साल से कम उम्र के बच्चे की मौत हो गई थी।
  • न्यूयॉर्क स्टी के मेयर बिल डे ब्लासिओ ने कहा कि अप्रैल में स्थिति और भी खराब हो सकती है। पांच अप्रैल के बाद संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ सकती है। शहर में 1374 लोगों की मौत हो चुकी है।

इजरायल: 25 लोगों की मौत

इजरायल में अब तक 25 लोगों की मौत हो गई है। करीब छह हजार 92 लोग वायरस की चपेट में हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में पांच लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार 95 मरीजों की हालत गंभीर है और241 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

नीदरलैंड: लोगों को घर में रहने के निर्देश
नीदरलैंड में 24 घंटों में 134 लोगों की मौत हो गई है और एक हजार 19 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13 हजार 614 हो गई है। सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण राष्ट्रीय संस्थान ने बुधवार को यह जानकारी दी। सरकार की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों में लोगों को कम से कम डेढ़ मीटर की दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया है। लोगों को घरों में रहने के लिए ही कहा जा रहा है। सभी स्कूल, जिम, स्पोर्ट्स क्लब, रेस्तरां को भी बंद करा दिया गया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई अस्पताल में एम्बुलेंस कर्मचारियों ने साफ-सफाई की। न्यूयॉर्क अमेरिका का सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X3HNGW

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box