Breaking

Saturday 4 April 2020

24 घंटे में 500 से ज्यादा मामले: तमिलनाडु में 102 नए मरीज; केंद्र ने राज्यों को 11 हजार 92 करोड़ की मदद को मंजूरी दी

देश में शुक्रवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 563 नए मामले सामने आए। यह किसी एक दिन में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या है। इससे पहले गुरुवार को देशभर में 486 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इससे एक दिन पहले बुधवार को देश में इस संक्रमण के 424 मामले सामने आए थे। शुक्रवार को तमिलनाडु में 102, दिल्ली में 93, तेलंगाना में 75, महाराष्ट्र में 67, उत्तरप्रदेश में 44, राजस्थान में 35, मध्यप्रदेश में 34, आंध्रप्रदेश में 12, केरल में 9, हरियाणा में 9, गुजरात में 7, जम्मू-कश्मीर में 5, कर्नाटक में 4 नए मरीज मिले। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 3 हजार 112 हो गई है। 229 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 86 की मौत हुई। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 हजार 547 है। इनमें से 2 हजार 322 का इलाज चल रहा है।162 ठीक हो चुके हैं और 62 की मौत हो चुकी है। इधर, इस वायरस से लड़ने के लिए केंद्र सरकार ने शुक्रवार को राज्यों को 11 हजार 92 करोड़ की मदद को मंजूरी दी।

स्टेट डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट फंड (एसडीआरएमएफ) के तहत राज्यों को दी गई इस राशि से क्वारैंटाइन सेंटर, सैम्पल कलेक्शन और स्क्रीनिंग, लेबोरेटरी और पर्सनल प्रोटेक्शन इक्पिवमेंट खरीदने में मदद मिलेगी। इसके अलावा स्वास्थ्यकर्मियों के लिए दूसरे जरूरी उपकरण भी खरीदे जा सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले ही सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हर संभव मदद का भरोसा दिया था। इससे पहले, स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि तब्लीगी जमात के लोगों की वजह से 14 राज्यों में 647 नए मामले सामने आए। एक गलती की वजह से संक्रमण बढ़ गया। मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि लोगों को यह समझना होगा कि एक गलती की वजह से सारी कोशिशें नाकाम हो सकती हैं।

26 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में पहुंचा कोरोना

राज्य कितने संक्रमित कितनी मौत कितने ठीक हुए
महाराष्ट्र 490 26 50
तमिलनाडु 490 1 6
दिल्ली 386 6 8
केरल 295 2 42
आंध्रप्रदेश 164 1 2
तेलंगाना 229 11 32
राजस्थान 179 0 3
उत्तरप्रदेश 174 2 17
कर्नाटक 134 4 11
मध्यप्रदेश

154

8 0
गुजरात 95 9 10

जम्मू-कश्मीर

75 2 3

प.बंगाल

53 6 3
हरियाणा 58 0 27
पंजाब

53

5 1
बिहार 31 1 3

चंडीगढ़

18 0 0
असम 24 0 0
लद्दाख 14 0 3

अंडमान-निकोबार

10 0 0

उत्तराखंड

16 0 2

छत्तीसगढ़

9 0 3

हिमाचल प्रदेश

6 1 1

गोवा

6 0 0

ओडिशा

20 0 2
पुडुचेरी 5 0 0
मणिपुर

2

0 0
झारखंड 2 0 0
मिजोरम

1

0 0

अरुणाचल प्रदेश

1

0 0

*ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, संक्रमितों कीसंख्या 2 हजार 547 है। इनमें से 2 हजार 322 का इलाज चल रहा है। 162 ठीक हो चुके हैं और 62 की मौत हो चुकी है।

देश के 8 राज्यों के हाल

  • मध्यप्रदेश; कुल संक्रमित- 154: राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 154 हो हुई। शुक्रवार को 34 नए मामले सामने आए। इसमें स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भी शामिल हैं। इनकी दूसरी रिपोर्ट भी शुक्रवार को पॉजिटिव आई। इंदौर में सबसे ज्यादा 23 केस सामने आए। यहां संक्रमितों की संख्या 112 हो गई। वहीं, मुरैना में 10 नए मामले आए। यहां पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 12 हो गई। प्रदेश में अब तक भोपाल में 9, जबलपुर में 8, उज्जैन में 7, ग्वालियर-शिवपुरी में 2-2 और खरगोन-छिंदवाड़ा में एक-एक संक्रमित मिला है। इंदौर में 5, उज्जैन में 2 और खरगोन में 1 पीड़ित की मौत हो चुकी है। इधर, चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रवीण जड़िया ने शुक्रवार को बताया कि शहर के 59 लोगों ने दिल्ली के तब्लीगी जमात के मरकज में हिस्सा लिया था। इन्हें क्वारैंटाइन में रखा गया है। फिलहाल किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं।
  • महाराष्ट्र; कुल संक्रमित- 490: राज्य में शुक्रवार को कुल 67 नए मामले सामने आए। अब संक्रमितों की संख्या 490 हो गई है। राज्य में शुक्रवार को 6 मौत हुई। इनमें दो मुंबई के हैं। इसके अलावा वसई विरार, बदलापुर ठाणे, जलगांव और पुणे में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा।
मुंबई के सायन स्थित सोमैया ग्राउंड पर यह भीड़ सब्जी लेने के लिए उमड़ी है। यहां लोगों ने लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को ताक पर रख दिया है।
  • दिल्ली; कुल संक्रमित- 386: दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 93 नए केस सामने आए। इसके साथ ही कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या 386 हो गई। कुल संक्रमितों में से 259 वह हैं, जो तब्लीगी जमात के मरकज में शामिल हुए थे। राज्य में शुक्रवार को 2 और लोगों की मौत हुई। इस वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 6 हो गया है।
लॉकडान के दौरान दिल्ली में एक मजदूर महिला अपने बच्चे को संक्रमण से बचाने के लिए मास्क पहनाते हुए।
  • राजस्थान; कुल संक्रमित- 179: राजस्थान में संक्रमितों की संख्या 168 हुई। शुक्रवार को 46 नए मामले सामने आए। राजस्थान में गुरुवार को कोरोना के 13 मरीज बढ़े थे।
  • उत्तरप्रदेश; कुल संक्रमित- 174: राज्य में शुक्रवार को संक्रमण के 46 नए मामले सामने आए। इनमें से 42 दिल्ली की तब्लीगी जमात से लौटे थे या उनके संपर्क में आए थे। उत्तरप्रदेश सरकार ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली के तब्लीगी जमात कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले 1203 लोगों की पहचान हो गई है। इसमें से 897 के सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमें से 47 की रिपोर्ट पॉजिटव आई है। इस बीच, अलीगढ़ के बन्नादेवी इलाके में पुलिस पार्टी पर पथराव करने के आरोप में 3 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मस्जिद में पुलिस इनसे पूछताछ करने गई थी।
  • तमिलनाडु; कुल संक्रमित- 411: राज्य में शुक्रवार को 102 नए मामले सामने आए हैं। यहां के सरकारी स्टैनली मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में कोरोना के मरीजों और संदिग्धों को खाना और दवा देने के लिए रोबोट तैनात किए गए हैं।
  • ओडिशा; कुल संक्रमित- 20:ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि यहां कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या 20 हो गई। 15 नए मामले सामने आए हैं। इसमें से 7 सूर्यनगर के संक्रमित व्यक्ति के करीबी लोग हैं।इसमें पत्नी, बेटी और किराएदार शामिल हैं। इसके अलावा भोमीकल में 3, कटक में 1, पुरी में 1, जाजपुर में 1 और भद्रक में 2 केस सामने आए।
ओडिशा के मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पुरी के समुद्र तट पर अपनी कलाकृति से डॉक्टरों को धन्यवाद कहा। साथ ही लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की।
  • तेलंगाना; कुल संक्रमित- 229: राज्य में शुक्रवार को 75 नए पॉजिटिव मिले। इधर, हैदराबाद के गांधी हॉस्पिटल में पुलिस तैनात कर दी गई है। यहां 1 अप्रैल को कोरोनावायरस आइसोलेशन वार्ड में कुछ मरीजों ने डॉक्टरों पर हमला कर दिया था।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों के मजदूरों को दिल्ली के एक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में ठहराया गया है। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा गया है।


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-live-today-news-updates-delhi-kerala-maharashtra-rajasthan-haryana-cases-novel-corona-covid-19-death-toll-127102719.html

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box