Breaking

Sunday 22 March 2020

मुंबई में एक और मरीज की जान गई, महाराष्ट्र में अब तक इस संक्रमण से दूसरी मौत


मुंबई. यहां रविवार को कोरोनावायरस के चलते एक मरीज की मौत हो गई। इससे पहले 17 मार्च को भी मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में 64 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। अब तक कर्नाटक के कलबुर्गी, दिल्ली और पंजाब के नवांशहर में भी कोरोनावायरस के चलते मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र के बुलढाणा में भी एक बीमार बुजुर्ग ने दम तोड़ा था, लेकिन बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
1 मार्च को पुणे के पति-पत्नी और उनकी बेटी दुबई से मुंबई लौटे थे। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उन्होंने पुणे के लिए टैक्सी बुक की थी। पति-पत्नी और उनकी बेटी बाद में कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए। बाद में उस उसी टैक्सी में ट्रेवल करने वाले 2 और लोग और ड्राइवर भी संक्रमित हो गए।
आइसोलेशन में रखे गए मरीजों के बाएं हाथ पर मुहर लगा रहे
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। अब तक यहां 64 मरीजों में कोरोनावायरस की पुष्टि हो चुकी है, जिनका राज्य के अलग-अलग हॉस्पिटल में इलाज जारी है। राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज, जिम और स्वीमिंग पूल बंद कर दिए गए हैं। निजी क्लासेस, परीक्षाएं टालने का भी आदेश दिया गया है। सरकार ने किसी भी तरह के धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रमों पर पाबंदी लगा दी है। राज्य के कई मंदिरों को भक्तों के लिए बंद कर दिया गया है। हाईकोर्ट में सिर्फ 2 घंटे और जिला अदालतों में 3 घंटे ही काम होगा। पुणे में सबसे ज्यादा मरीज मिलने के बाद अब यहां के शनिवारवाड़ा किले को भी अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। महाराष्ट्र में आइसोलेशन में रखे गए मरीजों के बाएं हाथ पर मुहर लगाई जा रही है।


मुंबई में लोकल ट्रेन में सफर के दौरान भी लोग कोरोना के खतरे के चलते ऐहतियात बरत रहे हैं।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box