Breaking

Monday 23 March 2020

लखनऊ में सीएए के विरोध में 66 दिनों से चल रहा धरना टला, प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा- महामारी खत्म होते ही फिर बैठेंगे

लखनऊ. कोरोनावायरस के चलते उत्तर प्रदेश के 16 जिलों को 25 मार्च तक लॉकडाउन किया गया है। इसके चलते लखनऊ के घंटाघर परिसर में चल रहे सीएए और एनपीआरके खिलाफ चल रहे धरना प्रदर्शन को टाल दिया गया है। लखनऊ में 17 जनवरी से प्रदर्शन चल रहा था। लेकिन, अभी यूपी के 4 शहरों में प्रदर्शन जारी है।

जनता कर्फ्यू के दिन भी यूपी के 5 शहरों में चला धरना
प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी ने रविवार को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था, ताकि इस महामारी से लड़ा जा सके। लेकिन सीएए के खिलाफयूपी के 5 शहर लखनऊ, सहारनपुर, कानपुर, अलीगढ़, मुरादाबाद, प्रयागराज में प्रदर्शन जारी रहे। हालांकि, महिला प्रदर्शनकारियों की संख्या कम रही।

मुरादाबाद में प्रशासन औरप्रदर्शनकारियों के बीच वार्ता जारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने मुरादाबाद को भी लॉकडाउन कर दिया है। जनता कर्फ्यू के दिन रविवार को मुरादाबाद के ईदगाह में धरने में आमदिनों की तुलना में ज्यादा भीड़ रही। कोरोनावायरस से बचाव के कोई इंतजाम नहीं किए गए। एसएसपी मुरादाबाद अमित पाठक ने कहा- 21 तारीख को धरना खत्म करने का नोटिस दिया गया था। लेकिन इन सबने अपने साथ साथ जनता को भी खतरे में डाल दिया है। अब 12 लोग के खिलाफ नामजद और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।फिलहाल, आज प्रदर्शनकारियों से एक बार फिर वार्ता होगी। उम्मीद है कि आज धरना खत्म हो जाएगा।

अलीगढ़, सहारनपुर, प्रयागराज में प्रदर्शन जारी
यूपी के अलीगढ़, सहारनपुर, प्रयागराज में भी सीएए के विरोध में प्रदर्शन चल रहा है। जनता कर्फ्यू के मद्देनजर 21 मार्चको पुलिस-प्रशासन ने प्रदर्शनकारी महिलाओं से धरना खत्म करने की अपील की थी। लेकिन, रविवार को कोई असर नहीं हुआ औरप्रदर्शन जारी रहा। यहां लोगों में कोरोनावायरस का भीकोई डर नहीं दिख रहा था। महिलाएं जरूरी बचाव के कदम भी नहीं उठा रही थीं। इसी तरह सहारनपुर के देवबंद में भी महिलाओं का धरना चल रहा है। मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी का बैनर तले चल रहे धरने में महिलाओं की संख्या काफी कम है। लेकिन यहां कोरोनावायरस से बचने के उपाय के तौर पर यहां सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जा रहा है, वहीं महिलाओं के बैठने के लिए तख्त का इंतजाम किया गया है। तख्त 1 मीटर से ज्यादा दूरी पर रखा गया है। हर तख्त पर एक महिलाहै। हालांकि जो भीड़ पहले मौजूद रहती थी उसमें बड़ी गिरावट आई है। इसी तरह प्रयागराज में भी प्रदर्शन चल रहा है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
घंटाघर परिसर में चल रहा धरना अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है।


from Dainik Bhaskar /uttar-pradesh/lucknow/news/uttar-pradesh-caa-protest-news-lucknow-ghantaghar-anti-caa-nrc-protest-postpone-coronavirus-covid-19-latest-today-updates-127034712.html
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box