Breaking

Monday 23 March 2020

अब तक 396 केस और 7 मौतें; रविवार को 24 घंटे में सबसे ज्यादा 81 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई

नई दिल्ली.देश में कोरोनावायरस के संक्रमण के अब तक 396 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 7 लोगों की मौत हुई। सरकार ने संक्रमण की रोकथाम के लिए लोगों से घरों में रहने की अपील की है। 22 राज्यों के 75 जिले 31 मार्च तक लॉकडाउन हैं। इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, रविवार को सबसे ज्यादा 81 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, यह एक दिन में सर्वाधिक है। इससे पहले शनिवार को 79 नए मामले सामने आए थे।

कोरोना संक्रमण देश के 23 राज्यों में पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा 74 मामले महाराष्ट्र और उसके बाद केरल में 45 संक्रमित मिले हैं। कोरोना के 90% मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, सिर्फ 7% मामलों में रिकवरी हुई है। देश धीरे-धीरे लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है। 16 राज्यों के 331 शहर पूरी तरह लॉकडाउन हैं।

अपडेट्स

  • अंतरराष्ट्रीय उड़ानोंके लिए इस्तेमाल होने वाले दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट केटर्मिनल संख्या 3 को 29 मार्च तक बंद किया गया।
  • पुणे पुलिस ने कहा है कि शहर में 31 मार्च तक कर्फ्यू जारी रहेगा। जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगे। इस दौरान घर से निकलने वाले लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
  • आंध प्रदेश राज्य परिवहन निगम बस की सेवाएं 31 मार्च तक रोक दी गई हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री परनी वेंकटरामैया ने ऑटो और टेम्पो नहीं चलाने की अपील की है। अन्य वाहनों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

महाराष्ट्र में स्थिति गंभीर
महाराष्ट्र में संक्रमण की स्थिति गंभीर है। राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज, जिम और स्वीमिंग पूल बंद कर दिए गए हैं। निजी क्लासेस, परीक्षाएं टालने का भी आदेश दिया गया है। सरकार ने किसी भी तरह के धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रमों पर पाबंदी लगा दी है। राज्य के कई मंदिरों को भक्तों के लिए बंद कर दिया गया है। हाईकोर्ट में सिर्फ 2 घंटे और जिला अदालतों में 3 घंटे ही काम होगा। पुणे में सबसे ज्यादा मरीज मिलने के बाद अब यहां के शनिवारवाड़ा किले को भी अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। महाराष्ट्र में आइसोलेशन में रखे गए मरीजों के बाएं हाथ पर मुहर लगाई जा रही है।

राजस्थान भीलवाड़ा में 27 मार्च तक 30 लाख लोगोंकी जांच होगी
भीलवाड़ा में कोरोना चेन बनी है। यहां एक संक्रमित डॉक्टर के जरिए 13 लोगों में संक्रमण फैला। फिर 6 हजार लोगों की स्क्रीनिंग करानी पड़ी। शनिवार को बांगड़ हॉस्पिटल के 5 और नर्सिंगकर्मी पॉजिटिव मिले। शुक्रवार को भी इसी अस्पताल के 3 डॉक्टर समेत 6 लोग पीड़ित पाए गए थे। अब भीलवाड़ा जिले को आइसोलेट करने के साथ पूरी 30 लाख की आबादी का सर्वे कर स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। कलेक्टर राजेंद्र भट्ट ने बताया कि भीलवाड़ा शहर में 300 टीमों ने 2 दिन में 40 हजार से ज्यादा परिवारों का सर्वे किया है। 27 मार्च तक जिले की स्क्रीनिंग कर ली जाएगी। अभी 722 लोग सामान्य खांसी-जुकाम से पीड़ित पाए गए हैं। 32 ऐसे लोगों का पता भी चला है जो हाल ही में विदेश से लौटे हैं या किसी विदेशी के संपर्क में आए हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
केंद्र ने वायरस संक्रमण को देखते हुए जांच की सुविधा बढ़ाईं।


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-live-today-news-updates-march-23th-2020-delhi-kerala-maharashtra-rajasthan-haryana-cases-novel-corona-covid-19-death-toll-127034573.html
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box